Live Khabar 24x7

करोलबाग में बड़ा हादसा, अचानक भरभराकर गिरा मकान, कई लोगों के दबे होने की आशंका

September 18, 2024 | by Nitesh Sharma

delhi

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके आज बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां एक मकान ढहने की घटना सामने आई है। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा हैं कि इमारत का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। वहीं सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल मौके पर पहुंची है और लोगों को मलबे से बाहर निकालने में जुट गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 9:11 बजे हुई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मलबे से अभी तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : Big Breaking : CAF आरक्षक ने साथी आरक्षकों पर चलाई गोली, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप

आतिशी मार्लेना ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने घटना पर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि, ‘करोल बाग इलाके में मकान गिरने का ये हादसा बेहद दुखद है। मैंने ज़िलाधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएँ और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं। हादसे को लेकर निगम मेयर से भी बात हुई हैं।’

RELATED POSTS

View all

view all