स्कूल में बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से छात्रा को लगी चोट, आंख के ऊपर लगे आठ टांके
August 28, 2024 | by Nitesh Sharma

कोरबा। जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के बाकी मोगरा में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में बड़ा हादसा हुआ हैं। बताया जा रहा हैं कि स्कूल का छज्जा गिरने से छात्रा अन्या चौहान घायल हो गई। पीड़िता को आंख के ऊपर आठ टांके लगाने पड़े हैं। घायल छात्रा तीसरी में पढ़ती हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने पूरे मामले में गोलमोल जवाब देकर बला टालने की कोशिश की।
Read More : CG News : प्रदर्शन पर जमकर सियासत, अब पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, महापौर समेत 150 से अधिक के खिलाफ FIR दर्ज
बता दे कि परिवार ने स्कूल के स्थानीय प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को दोषी बताया है। बांकीमोंगरा में शिक्षा विभाग की ओर से आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन किया जाता है। स्कूल मोंगरा बस्ती में स्थित है। यहां की देखरेख स्कूल का स्थानीय प्रबंधन और शिक्षा विभाग करता है। घटना के बाद से बच्ची और कक्षा में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों में दहशत है। घटना के बाद से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के परिजन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए दोषियों पर सत कार्रवाई करने की मांग की है।
RELATED POSTS
View all