Live Khabar 24x7

SECL की कुसमुंडा ​​​​खदान में बड़ा हादसा, तेज बहाव में भी 4 अधिकारी, तैर कर तीन निकले बहार, एक की मौत

July 28, 2024 | by Nitesh Sharma

 

नई दिल्ली। कोरबा में शनिवार को SECL की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हो गया। जहां लगातार तीन घंटे की बारिश से चलते खदान के गोदावरी ब्लॉक में अचानक तेज भाव अधिकारी बह गए। इनमें से तीन अधिकारी तैर कर बाहर निकल गए। वहीं एक पानी में बह गया। जिसकी तलाश जारी थी। वहीं आज सुबह 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एचडीआरएफ की टीम ने अधिकारी जितेंद्र नागरकर के शव को बरामद किया। कुसमुंडा थाना पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते खदान में जलभराव की स्थिति बन गई जिसे देखने के लिए चार अधिकारी नीचे उतरे थे। लेकिन इसी दौरान अचानक आए पानी के तेज बहाव में 4 अधिकारी बह गए, 3 ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई और एक तेज बहाव में बह गया। पानी में बहे अधिकारी की तलाश शनिवार शाम से लगातार की जा रही थी। रविवार सुबह पानी में बहे अधिकारी का शव बरामद किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all