बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत, 5 मजदूरों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी
August 23, 2024 | by Nitesh Sharma

महू। मध्यप्रदेश के महू तहसील समीप ग्राम चोरल में आज (शुक्रवार) सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिर गई। इसमें 6 मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। साथ ही जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान अब तक 5 शव निकाल लिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर छत के नीचे ही सोए हुए थे। अभी भी मलबा हटाया जा रहा है। मृतक मजदूरों के नाम पवन, हरिओम, रमेश, गोपाल, राजा हैं। यह भी जानकारी मिल है कि दो मजदूर इंदौर, दो शाजापुर और एक राजस्थान निवासी है।
पता चला है कि मलबे के अंदर दबे मजदूरों की संख्या अधिक भी हो सकती है। यह भी जानकारी मिली है कि चोरल में इस फॉर्म हाउस में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
RELATED POSTS
View all