Live Khabar 24x7

Mango Lassi Recipe : गर्मी के मौसम में छाछ-लस्सी पीकर हो गए हैं बोर, तो घर में ही बनाए मैंगो लस्सी, जानिए आसान रेसीपी

May 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Mango Lassi Recipe : छत्तीसगढ़ समेत देशभर में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही हैं। ऐसे में लोग ठंडी चीजें खाना या पीना पसंद करते है। लोग छाछ, लस्सी, शेक, पन्ना जैसी चीजें पीते हैं, लेकिन रोजाना इन सब पेय पदार्थ के सेवन से आप बोर हो गए हैं तो आज हम आपको मैंगो लस्सी बनाने की आसान सी रेसीपी बताने जा रहे हैं।

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री
4 आम
2 कप दही
5 बड़े चम्मच चीनी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
3-4 पुदीने के पत्ते
1 छोटा चम्मच टूटी फ्रूटी(वैकल्पिक)

रेसीपी
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम का छिलका उतारकर उसका गूदा ब्लेंडर में दही के साथ डाल दें। अब इसमें चीनी,इलायची पाउडर के साथ आवश्यकता मुताबिक पानी डालकर एक चम्मच की सहायता से सभी चाजों को मिलाते हुए ब्लेंडर में 3-4 बार ब्लेंड कर लें। अब ब्लेंडर से लस्सी निकालकर एक अलग बर्तन में डालकर ठंड़ा होने के लिए फ्रिज में रख दें। फिर लस्सी को सर्विंग ग्लास में डालकर उसके ऊपर टूटी फ्रूटी तथा पुदीने की पत्तियों से उसे गार्निश करें। अब आप स्वादिष्ट मैंगो लस्सी का लुत्फ़ उठा सकते है।

RELATED POSTS

View all

view all