Live Khabar 24x7

Mann Ki Baat 103 EP : मन की बात का 103वां एपिसोड, जवानों के सम्मान में शुरू होगा मेरी माटी मेरा देश अभियान, PM Modi ने सुनाई एक गांव के मिनी ब्राजील बनने की कहानी

July 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Mann Ki Baat 103 EP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया. विदेशी यात्राओं के बाद पीएम मन की बात कार्यक्रम का ये 103वां एपिसोड है. पीएम मोदी ने आज के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया. जवानों के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत होने से लेकर मिनी ब्राजील की चर्चा की है।

Mann Ki Baat 103 EP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बड़ा ऐलान करते हुए कहा, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान के लिए देश में एक बड़ा अभियान ‘मेरी माटी मेरा देश’ शुरू होने जा रहा है. इस अभियान के दौरान ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जाएगी, जो देश के विभिन्न कोनों और गांवों से 7500 कलशों में मिट्टी और पौधे लेकर दिल्ली पहुंचेगी. इन कलशों में ले जाई जा रही मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी.

Read More : PM Modi-Mann Ki Baat : मन की बात का आज 102 वां एपिसोड, पीएम मोदी ने Cyclone Biparjoy से लेकर इमर्जेंसी पर कही बड़ी बात

103वें मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मिनी ब्राजील की चर्चा की. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के शहडोल में एक गांव है बिचारपुर. जिसे मिली ब्राजील कहा जाता है. मिनी ब्राजील क्योंकि ये गांव आज फुटबाल के उभरते सितारों का गढ़ बन गया है. पीएम मोदी ने कहा, जब वो वहां गये थे, तो उनकी मुलाकात फुटबॉल खिलाड़ियों से हुई थी. पीएम मोदी ने बताया, बिचारपुर के मिनी ब्राजील बनने की यात्रा दो से ढाई दशक पहले शुरू हुई थी. उस दौरान बिचारपुर अवैध शराब के लिए बदनाम था. पूरा गांव नशे की गिरफ्त में था.

जिसका सबसे ज्यादा नुकसान वहां के युवाओं को उठाना पड़ा. पीएम मोदी ने कहा, एक राष्ट्रीय प्लेयर और कोच रईस अहमद ने इन युवाओं की प्रतिभा को पहचाना. रईस के पास संसाधन अधिक नहीं थे, लेकिन उन्होंने पूरी लगन के साथ युवाओं को फुटबॉल सिखाना शुरू किया. कुछ ही दिनों में यहां फुटबॉल इतनी विख्यात हो गयी, कि बिचारपुर की पहचान ही फुटबॉल से होने लगी. यहां फुटबॉल क्रांति के नाम से एक प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है. इस प्रोग्राम के तहत युवाओं को फुटबॅल से जोड़ा जा रहा है और ट्रेनिंग दी जा रही है. पीएम मोदी ने बताया, बिचारपुर गांव से अबतक 40 से अधिक स्टेट और नेशनल लेवल के खिलाड़ी निकल चुके हैं.

Read More : Mann Ki Baat 101th Episode : मन की बात का 101वां एपिसोड हुआ पूरा, PM मोदी ने सावरकर को किया याद, ग्यामर से की बातचीत

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपने घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया, ‘हर घर तिरंगा’ परंपरा जारी रखने का आह्वान किया. पिछले साल भी प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर पूरे देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था और लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराया था.

अमेरिका ने लौटाई सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां

अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत को बड़ी संख्या में लौटाई दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां पर आज के कार्यक्रम में चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले – अमेरिका में भारत को सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां वापस लौटाई हैं. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इन कलाकृतियों को लेकर खूब चर्चा हुई. युवाओं को अपनी विरासत के प्रति गर्व का भाव दिखा.

भारत लौटीं ये कलाकृतियां ढाई हजार साल से लेकर ढाई सौ साल तक पुरानी हैं. इन दुर्लभ चीजों का नाता देश के अलग-अलग क्षेत्रों से है. ये टेराकोटा स्टोन और मेटल से बनायी गयीं हैं. इनमें कुछ तो ऐसे हैं तो आपको आश्चर्य से भर देंगी. पीएम मोदी ने कहा, अगर आप उसे देखेंगे तो देखते रह जाएंगे.

100 साल की योगा शिक्षक की चर्चा

Mann Ki Baat 103 EP : पीएम मोदी ने एक 100 साल की महिला टीचर के बारे में चर्चा की. उन्होंने कहा, फ्रांस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात शारलोट शोपा से हुई थी. शारलोट एक योगा टीचर हैं. उनकी उम्र 100 से अधिक है. वो पीछले 40 साल से योग का अभ्यास कर रही हैं. इतनी उम्र के बाद में आज स्वस्थ्य हैं.

Read More : PM Modi-Mann Ki Baat : मन की बात का आज 102 वां एपिसोड, पीएम मोदी ने Cyclone Biparjoy से लेकर इमर्जेंसी पर कही बड़ी बात

सावन मतलब – आनंद और उल्लास

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- इस समय सावन का महीना चल रहा है. महादेव की आराधना के साथ सावन हरियाली और खुशहाली से जुड़ा होता है. इसका बहुत महत्व रहा है। सावन के झूले, सावन की मेंहदी, सावन के उत्सव। सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है.

इस आस्था और परंपराओं का एक पक्ष और भी है. ये हमें गतिशील बनाते हैं. शिव अराधना के लिए कितने ही भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. बनारस पहुंचने वाले लोगों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर साल वहां 10 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं. अयोध्या, मथुरा और उज्जैन पहुंचने वालों की संख्या भी बढ़ रही है.’

RELATED POSTS

View all

view all