Live Khabar 24x7

Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी कर रहे मन की बात को संबोधित, जी 20 में भारत के नेतृत्व पर कही ये बात, यहां सुने लाइव…

September 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Mann Ki Baat Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए संबोधित कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का ये 105वां एपिसोड है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल के साक्षी बन रहे थे। इसरो के YouTube लाइव चैनल पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा-अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है।’

जी 20 में भारत ने किया नेतृत्व का प्रदर्शन- पीएम मोदी
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अफ्रीकी संघ को G-20 ब्लॉक का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी आने वाले समय में वैश्विक व्यापार की आधारशिला बनने के लिए तैयार है.

11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण
‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

यहां सुने लाइव…

RELATED POSTS

View all

view all