कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल होगी भाजपा की मैराथन बैठकें, लोकसभा चुनाव के तैयारियों की करेंगे समीक्षा, नितिन नवीन भी रहेंगे मौजूद
February 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कल यानी 28 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की मैराथन बैठकें होंगीं। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में ये बैठकें होगी। इन बैठकों में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन चुनाव के मद्देनजर अब तक के कार्य की प्रगति की समीक्षा कर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले क्लस्टर प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों, लोकसभा संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक होगी। दूसरी बैठक में भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों की बैठक होगी। इसके बाद भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, संभाग प्रभारियों की बैठक रखी गई है।
Read More : Viral Video : कांग्रेस विधायक के वायरल वीडियो से मचा बवाल, BJP ने लगाया हिंदू संस्कृति पर चोट करने का आरोप, जानें पूरा मामला
सबसे अंत में प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक प्रदेश सह प्रभारी नवीन की उपस्थिति में होगी। वास्तव ने कहा कि चुनाव तैयारियों के दृष्टिगत ये बैठकें काफी अहम हैं और इनमें चुनावी रणनीति के मार्गदर्शक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा होगी। इन बिन्दुओं के आलोक में मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे।
RELATED POSTS
View all