महापौर एजाज ढेबर ने मास्को रसिया के साथ किया MoU, जल्द मिलेगी लाइट मेट्रो की सुविधा

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज मास्को रसिया के साथ MoU साइन किया। जहां लाइट मेट्रो की सुविधा को उपलब्ध कराए जाने को लेकर एमओयू किया है। सम्मेलन में 15 देश के साथ विभिन्न विषयों को लेकर किया गया। जिसमें भारत से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का का भी नाम शामिल है। 100 शहरों के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर का भी चयन किया गया है।

आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण इन मुख्य तीन बिंदुओं पर जोर दिया गया। जल्द ही छत्तीसगढ़ समेत रायपुर का निरीक्षण करने विदेश से टीम पहुंचेगी। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मास्को के महापौर के साथ रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने किया एमओयू। 2021, 2022, 2023 में लगातार प्रयास के बाद अब जाकर एमओयू हुआ।


Spread the love