Live Khabar 24x7

Mega Security Breach : लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, शून्य काल के दौरान अचानक घुसे दो लोग, सदन में पीले रंग की गैस छोड़ी

December 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Mega Security Breach : संसद की 22वीं बरसी पर शीतकालीन सत्र दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सत्र की कार्यवाही के दौरान अचानक से दो युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर विजिटर गैलरी से कूद गए और सांसदों की सीट तक जा पहुंचे। इस बीच इन युवकों ने स्‍प्रे का इस्‍तेमाल किया और नारेबाजी भी की। इससे अचानक से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल युवकों को पकड़ लिया गया है और कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे।

शून्य काल के दौरान घुसे शख्स

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, जब शून्यकाल चल रहा था, दो युवक दर्शक गैलरी से कूदे और उनके द्वारा कुछ फेंका गया, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला. सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हम उन लोगों की पुण्य तिथि मना रहे हैं, जिन्होंने 2001 में अपने प्राणों की आहुति दी थी।

Read More : Railway News : रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर! विलंभ से चलेगी छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें, देखें लिस्ट…

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। इन कनस्तर से पीला धुआं निकल रहा था। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था। यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है।

4 लोग थे, दो सदन के अंदर और दो बाहर थे

सदन के अंदर 2 लोगों ने धुआं छोड़ा। वहीं, सदन के बाहर एक महिला ओर पुरुष ने पीले रंग का धुआं छोड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर बाहर किया। इस दौरान ये लोग नारेबाजी करते देखे गए।

RELATED POSTS

View all

view all