Live Khabar 24x7

सदस्यता अभियान : सीएम साय ने ली सदस्यता, भाजपा के कई नेता भी रहे मौजूद

September 3, 2024 | by Nitesh Sharma

01

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। ये सदस्यता अभियान 2 महीने तक चलने वाला है, जिसमें प्रदेश में काम से कम 50 लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Read More : छत्तीसगढ़ में कल से BJP की सदस्यता अभियान शुरू, पार्टी के दिग्गज मंत्री व नेता अलग-अलग जिलों का करेंगे नेतृत्व, अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़ने का होगा लक्ष्य

इसके बाद सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि ‘सशक्त भाजपा, सशक्त प्रदेश…आज राजधानी के दिन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुझे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत मुझे भाजपा की सदस्यता दिलाई। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने के लिए भाजपा से जुड़ें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा कि ‘छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कल एक साथ भारतीय जनता पार्टी का यह सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। इसके बाद 5 तारीख से यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर होगा। इसके बाद शक्ति केंद्रों और बूथ केंद्रों पर प्रारंभ होगा।’

 

RELATED POSTS

View all

view all