मुंबई। Met Gala 2023 : न्यूयॉर्क शहर में मेट गाला 2023 इवेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई पॉपुलर सेलेब्रिटीज़ का जमावड़ा देखने को मिला। जिसमें कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस ने डेब्यू किया तो कुछ ने कहर ढा दिया। इस साल की कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट एक्जिबीशन की थीम कार्ल लेगरफेल्ड ए लाइन ऑफ ब्यूटी रखी गई। यह प्रसिद्ध डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड के सम्मान में है। बता दें कि साल 2019 में कार्ल का देहांत हो गया था।
Met Gala 2023 : इस इवेंट पर आलिया भट्ट ने सबका ध्यान खींचा। यह अलिया का मेट गाला इवेंट में डेब्यू था। लोग आलिया को ही नहीं उनके ड्रेस की भी जमकर तारिफ कर रहे हैं और हो भी क्यों न? आलिया ने मेड इन इंडिया वाली ऐसी ड्रेस पहनी है, जिसने सभी ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके इस लुक की तुलना 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान दीपिका पादुकोण के पर्ल लुक से की जा रही हैं।
आलिया की आउफिट कई मायनों में ख़ास
Met Gala 2023 : सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने मेट गला डेब्यू की तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि मेट गाला- ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी। मैं हमेशा से फेमस शिनैल ब्राइड्स को पंसद करती आई हूं। सीजन दर सीजन कार्ल लेगरफेल्ड के टैलेंट ने सबसे नए और इंस्पिरेशनल आउटफिट तैयार किए। मेरा लुक आज रात उनसे इंस्पायर था। खास तौर पर से सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के शिनैल ब्राइडल लुक से।
आगे लिखा- ‘मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जो अलग हो और खास तौर पर भारत में बनाया गया हो। प्रबल गुरुंग ने प्यारा और मेहनत से 100,000 मोतियों की कढ़ाई से बना आउटफिट तैयार किया है।’
मेट गाला इवेंट के दौरान आलिया की फोटोज
https://www.instagram.com/p/CruL6K3oG_u/?utm_source=ig_web_copy_link
फैंस करने लगे तुलना
आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस उनकी ऑउटफिट को लेकर खूब चर्चा कर रहे है। लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे है। कुछ लोगों को जहां उनका लुक बेहद पसंद है, तो वहीं कई लोग ऐसे भी है जो आलिया के लुक की तुलना दीपिका के कान्स लुक से कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने साल 2017, 2018 और 2019 में मेट गाला इवेंट में शामिल हो चुकी है।
ब्लैक आउटफिट में दिखे प्रियंका-निक
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इवेंट में चार चांद लगते हुए नजर आए। इस मौके पर दोनों ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। एक्ट्रेस प्रियंका की ड्रेस की शान, न्यूड मेकअप और डायमंड नेकलेस बढ़ा रहे थे।
सेलिब्रिटीज का अतरंगी अंदाज
ऐसे कई सेलिब्रिटी है, जिन्होंने अपने फैशन से लोगों की धड़कने रोक दी, तो कुछ ने शॉक में दाल दिया। पॉपुलर सिंगर रिहाना हमेशा से मेट गाला थीम के अनुसार अपनी ड्रेस की चॉइस करती है। इस बार भी उनका अंदाज कुछ अलग रहा। दूसरी प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस और सिंगर ने अपने लुक में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
इस रेड कारपेट पर रिहाना व्हाइट कलर के अजीबो-गरीब गाउन में नजर आई, जिसपर फूलों का डिजाइन बना था। इतना ही नही उन्होंने अपने चेहरे पर आईलैशेज वाले गॉगल्स भी लगाए थे।
रैपर कैट डोजा ने भी कोई कसार नहीं छोड़ी
वह इवेंट पर बिल्ली वाले लुक में नजर आई। उन्होंने व्हाइट और सिल्वर कलर का गाउन पहना था, जो बिल्ली के शेप में बना हुआ था। इसी के साथ उन्होंने अपने चेहरे पर बिल्ली वाला मेकअप भी किया था। इस दौरान उन्होंने कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि दी।
हार्वे गुइलेन
अमेरिकन एक्टर हार्वे गुइलेन (Harvey” Guillén) भी मेल गाला का हिस्सा रहे। इस दौरान वह लाइट पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। जो आगे से कोर्ट पेट लुक में नजर आ रहा था और पीछे से वेल (Vei) लुक में दिख रहा था।
अनोक आई
सूडान की अनोक आई, अमेरिका का सुपर फैशन मॉडल भी है। अनोखा ने भी इवेंट पर अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान उन्होंने सिल्वर और गोल्डन कलर की ड्रेस में कहर बरपाया। इसपर उन्होंने अपनी आंखों पर जालीदार मास्क भी लगाया था।
लिल नैस एक्स ने किया हैरान
यंग अमेरिकी रैपर, सिंगर और कंपोजर लील नैन एक्स (Lil Nas X) के स्पेशल अंदाज से हर कोई हैरान रह गया। लिल ने रेड कारपेट पर क्रिस्टल कैरी किया। उनकी सिल्वर कलर की क्रिस्टल ड्रेस ने उन्हें सर से लेकर पेअर तक ढका हुआ था। सिंगर ने मेटैलिक थोंग और डायमंड-स्टडेड फेस मास्क के साथ क्रिस्टल थ्री-पेयर आउटफिट पहना था।
Queen Elizabeth II has arrived at the 2023 Met Gala Red Carpet! #MetGala pic.twitter.com/1AZ1jIYkqo
— ryan (@ryumba654) May 1, 2023
elle fanning looks absolutely stunning as a bride wearing vivienne westwood for met gala (2023) pic.twitter.com/e3P2HS5HNf
— jesse (@cinemagicc) May 1, 2023
bad bunny at the 2023 met gala pic.twitter.com/ajoAvXmUOA
— ໊ (@badbunnyfiles) May 2, 2023
Margot Robbie wearing Chanel spring 1993 couture at the Met Gala 2023 pic.twitter.com/BtPUXdSReU
— ✧ mayara ✧ (@doublebubb1egum) May 1, 2023
https://twitter.com/thvdte/status/1653158764667600900?s=20