Live Khabar 24x7

MI Mobile Blast : अचानक मोबाइल से निकलने लगा धुंआ, फिर हो गया ब्लास्ट, नाबालिग हुआ बेहोश

October 13, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायगढ़। MI Mobile Blast : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में मोबाइल ब्लास्ट होने से एक नाबालिग घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग के जेब में मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। पहले मोबाइल से धुंआ निकलना फिर ब्लास्ट हो गया। इससे नाबालिग बेहोश हो गया। उसे चोट भी आई है। नाबालिग की उम्र 15 साल बताई जा रही है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ में दुर्गा विसर्जन की झांकी क लिए बाजा वाली टीम उड़ीसा से पहुंची थी। टीम की वाहन का चायक उमाकांत सोना अपने 15 वर्षीय भांजे को भी घूमाने के लिए साथ लाया था। रविवार सुबह उमाकांत का नाबालिक भांजा अपनी जेब में एमआई कंपनी का मोबाइल रखा हुआ था। अचानक मोबाइल से धुआं निकलने लगा फिर मोबाइल ब्लास्ट हो गया। जिससे नाबालिक का पेंट जल गया और उसके हाथ की उंगली में भी चोट आई। मोबाइल ब्लास्ट के धुएं से नाबालिक बेहोश हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा इलाज करवाया जा रहा है।

उमाकांत सोना ने बताया कि वह उड़ीसा से प्रोग्राम करने रायगढ़ आए है। उनके भांजे ने भी उन्हें घूमाने ले जाने के लिए कहा तो वे उसे घूमाने साथ में लेकर आया। आज सुबह भांजे का मोबाइल ऑटोमेटिक गर्म होकर उसकी जेब में फट गया। इसके धुएं से भांजा बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all