Live Khabar 24x7

MI vs DC : मुंबई इंडियंस का सामना करेंगे दिल्ली कैपिटल्स, हार्दिक ने टॉस किया अपने नाम, जानिए क्या लिया फैसला

April 27, 2024 | by Nitesh Sharma

DC vs MI

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 43 वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने हैं। जिसमें मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस अपने नाम कर लिया हैं। हार्दिक ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरेगी। कोएत्जी की जगह ल्यूक वुड को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की प्लेइंग 11 में कुमार कुशाग्र की एंट्री हुई है। उन्हें पृथ्वी शॉ की जगह मौका मिला है।

read More : DC Vs GT : गुजरात ने जीता टॉस, दिल्ली करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

हेड टु हेड आंकड़े
दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई ने पांच और दिल्ली ने छह मैच जीते हैं।

प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा। इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय।

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद। इम्पैक्ट सब: रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार।

RELATED POSTS

View all

view all