Live Khabar 24x7

MI vs LSG : आज लखनऊ से भिड़ेगी मुंबई के महारथी, रफ़्तार किंग मयंक यादव करेंगे वापसी, बर्थडे बॉय रोहित शर्मा बरसाएंगे रन!

April 30, 2024 | by Nitesh Sharma

MI vs LSG

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 सीजन का 48 वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस 30 मिनट पहले यानी 7 बजे होगा। यह मैच मुंबई के पूर्व कप्तान के लिए खास होने वाला हैं। दरअसल रोहित शर्मा का आज यानी 30 अप्रैल को जन्मदिन है। वह आज 37 साल के हो गए हैं। ऐसे में आज रोहित शर्मा ताबड़तोड़ रन बरसते नजर आ सकते हैं।

Read More : MI vs LSG IPL 2023 : आज लखनऊ से भिड़ेगी मुंबई के महारथी, मैच जीतने वाली टीम को मिलेगी प्लेऑफ में एंट्री? जानें किनका पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस की टीम को नॉकआउट में पहुंचने के लिए बची बचे सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी। वहीं आज का मैच मुंबई के आसान नहीं होने वाला हैं। दरसल लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव आज वापसी करेंगे। वह पूरी तरह फिट हो गए हैं।

मयंक ने इस आईपीएल 2024 में अपनी भयानक गति से प्रशंसकों और विशेषज्ञों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। युवा खिलाड़ी ने नियमित रूप से 150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की है, लेकिन उनकी गेंदबाजी का सबसे बड़ा बिंदु उनकी इलेक्ट्रिक गति के साथ सटीकता रही है। इस सीजन के दौरान मयंक ने तीन गेम खेले हैं और छह विकेट लिए हैं। तीन पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) दोनों के खिलाफ उनका प्रदर्शन LSG की जीत में महत्वपूर्ण था।

 

RELATED POSTS

View all

view all