Live Khabar 24x7

MI vs RR : टेबल टॉपर के साथ आज भिड़ेगी मुंबई की टीम, बुमराह का चलेगा जादू! या संजू बरसाएंगे रन? जानें किस टीम का पलड़ा भारी…

April 22, 2024 | by Nitesh Sharma

MI vs RR

नई दिल्ली। MI vs RR : आईपीएल 2024 के 38 वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियनस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

राजस्थान की टीम को मौजूदा सीजन में 7 मैचों में से 6 मुकाबले में जीत और 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई की टीम को 7 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत और 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

Read More : Amit Shah CG Visit : कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रायपुर में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ करेंगे बैठक, 22 को कांकेर में जनसभा को करेंगे संबोधित

हेड टू हेड आंकड़े में मुंबई हावी

आईपीएल इतिहास में राजस्थान और मुंबई के बीच कुल 29 मैच खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस को 15 मैचों में और राजस्थान रॉयल्स को 13 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है। राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस का उच्च्तम स्कोर 214 रन है, जबकि मुंबई के खिलाफ राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 212 रन है।

संभावित इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन/संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। [इम्पैक्ट सब्सिट्यूट: नांद्रे बर्गर/केशव महाराज]

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह। [इम्पैक्ट सब्सिट्यूट: आकाश मधवाल

RELATED POSTS

View all

view all