MI Vs SRH IPL 2023 : आज मुंबई को टक्कर देगी ऑरेंज आर्मी, हेड टू हेड आंकड़ों में इस टीम का पलड़ा भारी, जानें संभावित प्लेइंग-11
April 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। IPL-2023 का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (MI Vs SRH IPL 2023) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद और मुंबई ने IPL 2023 में 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो-दो मुकाबले जीते हैं और दो मैचों में उन्हें हार मिली है। दोनों ही टीमें लगातार दो मैच जीतकर इस मैच में आ रही हैं।
Read More : 7th pay commission केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक बार फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता
हेड टू हेड आंकड़े : आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7 बार हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में एक दूसरे के सामने भिड़ी हैं। इसमें हैदराबाद ने 4 मैच जीते हैं वहीं मुंबई इंडियंस ने 3 मैचों में जीत हासिल की है।
- हैदराबाद : एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, राहुल त्रिपाठी, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक और टी नटराजन।
- मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, राइली मेरेडिथ, जेसन बेहरनडॉर्फ और पीयूष चावला।
RELATED POSTS
View all