Live Khabar 24x7

MIC Meeting : 27 एजेंडों पर बनी सहमति, राजधानी में जल्द ही दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, महापौर में गड्ढो को लेकर कहीं ये बड़ी बात…

July 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। MIC Meeting : नगर पालिक निगम रायपुर के सभाकक्ष में आज एमआईसी की बैठक हुई। जिसमें शहर के विभिन्न विकास कार्यों, आंगनबाड़ी व पेंशन से जुड़े मुद्दों और नामकरण संबंधित कुल 27 एजेंडों पर चर्चा हुई। इन सभी विषयों पर सहमति भी बनी।

महापौर ऐजाज़ ढेबर ने बताया कि रायपुर नगर निगम जल्द ही राजधानी में इलेक्ट्रिक-बसें संचालित करने जा रही हैं। जिसके लिए बॉन्ड जारी किया जायेगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए केंद्र से 52 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की जाएगी। फिलहाल निगम का उद्देश्य शुरुआत में 80 बसों का संचालन करना हैं। जिससे राजधानी की शोभा बढ़ेगी। इसके आलावा महापौर ने बताया कि VIP चौक के नाम को बदलकर माता कौशल्या के नाम पर रखा जाएगा।

अमृत मिशन योजना के लिए खुदे सड़को को लेकर महापौर ने कहा कि 15 सितम्बर से गड्डो को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जो 15 दिनों में पूर्ण हो जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all