एक दिन के लिए बढ़ाई गई साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी, CM साय ने की घोषणा
October 5, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय भव्य सैन्य प्रदर्शनी एक दिन के लिए बढ़ाई गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा की है। प्रदर्शनी अब 7 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। गर्मी को देखते हुए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रदर्शनी का आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।
Read More : मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस को दिखाई हरी झंडी…
सीएम साय ने x पर लिखा कि, “देश का गर्व – भारतीय सेना” आज साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर सशस्त्र बलों के अत्याधुनिक हथियारों और टी-90 भीष्म टैंक का अवलोकन किया। हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव हैं, जिसके प्रति देश के नागरिकों में अत्यंत गर्व और सम्मान है। मैं जवानों की बहादुरी को नमन करता हूँ। जय हिंद, जय भारत
RELATED POSTS
View all