Live Khabar 24x7

हरियाणा में कांग्रेस की हार पर मंत्री केदार कश्यप ने कसा तंज, बोले- शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेसियों को खिलाएंगे जलेबी

October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

kedar kashyap

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। भाजपा ने लगातार तीसरी बार हरियाणा में जीत का परचम लहराया हैं। वहीं एक्जिट पोल्स और शुरूआती रुझानों को देखंते हुए कांग्रेस ने जीत की उम्मीद के साथ जलेबी का ऑर्डर दिया था। इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसा हैं। उन्होंने विपक्ष की कांग्रेस पार्टी को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार मिठाइयों को ऑर्डर दे रही है, लेकिन ऑर्डर उठा नहीं पा रही है। उनका काम नहीं चल पा रहा है, उनके नेता नहीं चल पा रहे हैं. इस बार भी उन्होंने जलेबी का आर्डर दिया था, लेकिन जलेबी भी नहीं चल पाई।

मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, हम आमंत्रित करते हैं उनको, मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में आए उस दिन उनको जलेबी खिलाएंगे। कांग्रेस के लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता कह रहे थे कि अपना नाम बदल लेंगे अब पता नहीं कौन सा नाम रखेंगे।

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले अमरजीत भगत ने भी हार पर मूंछ मुंडवाने का दावा किया था। इसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने चुटकी लेते हुए कहा कि मूंछ कटवाने की बात हुई थी, बाद में पता चला कि मूंछ छटवाया है। जिनकी मूंछ को जनता ने ही काट दिया है, वो तो अब मूंछ दिखाने के लायक भी नहीं रहे।

RELATED POSTS

View all

view all