Live Khabar 24x7

मंत्री लखन लाल देवांगन का कल कोरबा दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

August 8, 2024 | by Nitesh Sharma

 

कोरबा। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री लखन लाल देवांगन 09 अगस्त को एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगे। प्रातः 11 बजे रायपुर से निवास स्थान चारपारा कोहड़िया कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे, दोपहर 02 बजे कोरबा पहुंचेंगे। दोपहर 03ः45 बजे कोहड़िया से कलेक्ट्रेट कोरबा परिसर के लिए प्रस्थान करेंगे।

शाम 04 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बैटरी ट्राइसाइकिल एवं इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04ः45 बजे बुधवारी बाजार के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 05 बजे विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा आयोजित मूल निवासी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात अपने निवास स्थान चारपारा कोहड़िया के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

RELATED POSTS

View all

view all