Live Khabar 24x7

मृतक महिला के परिजनों से मिलने पहुंची मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज भी रहे मौजूद

April 22, 2024 | by Nitesh Sharma

 

सूरजपुर। सूरजपुर में रविवार को हाथी के कुचलने से महिला की मौत हो गई थी। इस दुःख की घड़ी में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी पहुंची। इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने मृतक के परिवार के साथ खड़ी हुई और हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों से भी बात की।

वहीँ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भगवान से मृतक के परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज भी साथ में मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे ।

RELATED POSTS

View all

view all