Live Khabar 24x7

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा मंत्रियों को भारी, भारत ने जताई थी नाराजगी

January 7, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव के मंत्रियों को भारी पड़ गया है। मालदीव सरकार ने अपनी मंत्री मरियम शिउना को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा दो अन्य मालशा और हसन जिहान पर भी कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, विवादित बयान देने वाले दोनों मंत्री और एक सांसद को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने भी लताड़ा

इस मामले में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी मंत्रियों और सांसद की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के मंत्रियों की भारत के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही घृणास्पद भाषा की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों को हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

भारत ने जताई थी नाराजगी

दरअसल, मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर भारत ने नाराजगी जताई थी और मामले को मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने टिप्प्णी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है।

RELATED POSTS

View all

view all