Live Khabar 24x7

मुख्यमंत्री निवास में मीसाबंदियों का किया गया सम्मान, सीएम साय बोले- पूरी पेंशन अब एक साथ मिलेगी

June 26, 2024 | by Nitesh Sharma

CG news

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ मनाई गई। जिसमें मीसाबंदियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे और मीसाबंदियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री ओपी चौधरी मौजूद हैं।

मीसाबंदियों के सम्मान कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि, आपातकाल की याद में ‘काला दिवस’ मनाते है। लोकतंत्र के सेनानियों को नमन करता हूं। इस देश में आपातकाल थोपा गया था। इंदिरा गांधी ने PM बने रहने के लालच में आपातकाल लगाया था। इस दौरान गिरफ्तार किये गए लोकतंत्र सेनानियों को जेल में रखा गया था।

सीएम साय ने कहा कि, लोकतंत्र के अधिकारों को छीनने का काम कांग्रेस ने किया है। हालांकि इस कार्यक्रम के जरिए लोकतंत्र सेनानियों को जोड़ने का काम हो रहा है, ये अच्छी पहल है। पिछली सरकार ने मीसाबंदियों की पेंशन बंद कर दी थी। हमारी सरकार ने पेंशन शुरू की है। पांच साल की रोकी पेंशन एक साथ देने का काम किया है।

RELATED POSTS

View all

view all