Live Khabar 24x7

स्कूल वैन पर बदमाशों ने की फायरिंग, चीखते-चिल्लाते रहे बच्चे, इलाके में दहशत

October 25, 2024 | by Nitesh Sharma

up crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज (शुक्रवार) सुबह-सुबह एक स्कूल वैन पर चार अज्ञात बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। साथ ही वैन पर पथराव भी किया। वारदात के दौरान वैन के अंदर कक्षा 4 तक के बच्चे सवार थे। फायरिंग की आवाज सुन बच्चें चीखते-चिल्लाते रहे। वहीं फायरिंग होते देख वैन ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी भगाई और बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया, जिससे बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बच्चों के परिजन भी स्कूल पहुंच गए और घटना की जानकारी लेने लगे। फायरिंग की यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ड्राइवर से पूरी जानकारी ली। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आला अधिकारियों ने जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने के निर्देश थाना पुलिस को दिए। थाना पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों ने स्कूल वैन पर फायरिंग क्यों की, ये जांच का विषय है। इसकी भी जांच की जा रही है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all