Mission Raniganj Trailer : अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, 65 मजदूरों के रेस्क्यू पर आधारित हैं कहानी, देखें वीडियो…

Spread the love

मुंबई। Mission Raniganj Trailer : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की नई फिल्म मिशनगंज रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल पर आधारित है। ट्रेलर में अक्षय जसवंत सिंह के रोल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले 7 सितंबर को मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी किया था।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी साल 1989 की है। पश्चिम बंगाल के रानीगंज के एक खदान में रात के समय तकरीबन 220 मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान वहां पर दीवार में ब्लास्ट होता है, जिसके बाद वहां खदान में पानी भरना शुरू हो जाता है। उस घटना में जसवंत सिंह गिल ने कई मजदूरों की जान बचाई थी।

कब रिलीज हो रही फिल्म?

मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जानकारी दें दें, पहले ये फिल्म कैप्सूल गिल के नाम से आने वाली थी। हालांकि बाद में इस नाम को बदलकर द ग्रेट इंडिया रेस्क्यू किय गया था। लेकिन टीजर रिलीज से पहले एक बार फिर से फिल्म का नाम बदला गया और मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू कर दिया गया था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *