Live Khabar 24x7

सड़क हादसे में विधायक लस्या नंदिता की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

February 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

तेलंगाना। सिकंदराबाद छावनी से बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। विधायक के निधन पर बीआरएस प्रमुख केसीआर ने शोक व्यक्त किया है।

वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंती रेड्डी ने गहरा दुःख जताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कैंट विधायक लस्या नंदिता के पिता जी। सयन्ना के साथ मेरे करीब रिश्ते थे। मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।

Breaking : गले में चाकू रखकर नरेश अग्रवाल के घर में लूट, 25 हजार कैश और 15 लाख की जेवरात ले गए दों बदमाश

बता दे कि लस्या नंदिता हाल के चुनावों में सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं। उनके पिता और सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार के विधायक जी. सयाना का 19 फरवरी, 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी तीन बेटियाँ बची थीं। बीआरएस ने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में उनकी सबसे बड़ी बेटी लस्या नंदिता को मैदान में उतारा था।

 

RELATED POSTS

View all

view all