Live Khabar 24x7

रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर MLA मूणत का कांग्रेस पर तंज, बोले – कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे उतार लें, जीत भाजपा की होगी

August 5, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव की तारीखों से पहले राजनीतिक दलों में घमासान शुरू हो चुका है। दोनों ही पार्टी के नेता अपने-अपने दल की जीत का दावा कर रहे है। रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक राजेश मूणत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा।

MLA राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई हैं। भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी हैं। पार्टी के कार्यकर्ता चौबीस घंटे आम जानता के जुड़े रहते हैं, कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की सक्रियता बनी रहती है। भाजपा जहां चुनाव लड़ती हैं, जिसको भी कमल छाप मिलेगा वो विजय प्राप्त करेगा। अभी हर बूथ पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम होने वाला है। 11 से 15 तक घर-घर तक जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा. हमारे लिए महत्वपूर्ण ये हैं कि राज्य के लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलना चाहिए। कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार ले भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा।

RELATED POSTS

View all

view all