Live Khabar 24x7

Mock Drill Alert: देशभर में कल बजेगा सायरन! 7 मई को 244 जिलों में होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, MP-छत्तीसगढ़ के ये जिले शामिल

May 6, 2025 | by Nitesh Sharma

68144e91859be-pok-02481256-16×9

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

Mock Drill Alert: देशभर में कल यानी 7 मई 2025 को सिविल डिफेंस की बड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय अभ्यास में देश के 244 जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के जिले भी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में मॉक ड्रिल

सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए मध्यप्रदेश के 5 प्रमुख जिलों में तैयारियां जोरों पर हैं:

  • भोपाल

  • इंदौर

  • जबलपुर

  • ग्वालियर

  • कटनी

इन जिलों में आम लोगों को युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के अभ्यास कराए जाएंगे। आज 6 मई को भोपाल मंत्रालय में शाम 4 बजे इस विषय पर उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ का यह जिला है तैयार

छत्तीसगढ़ में केवल दुर्ग जिला इस मॉक ड्रिल का हिस्सा है। यहां भी सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा और उन्हें आपदा की स्थिति में सुरक्षा के उपाय बताए जाएंगे।

क्या होगा मॉक ड्रिल में?

  • वॉर सायरन बजाए जाएंगे

  • ब्लैकआउट (अंधेरा) कर अभ्यास दिखाया जाएगा

  • आम लोगों को सुरक्षा अभ्यास और सावधानियों की जानकारी दी जाएगी

  • शामिल रहेंगे: सिविल डिफेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनसीसी, होम गार्ड्स और आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)


ब्लैकआउट क्यों होता है?

ब्लैकआउट का उद्देश्य होता है दुश्मन के हवाई हमलों के दौरान लक्ष्य भांपने में कठिनाई पैदा करना। रात में शहरों की रोशनी दुश्मन के लिए दिशा निर्धारण में मदद करती है, इसलिए ऐसी स्थिति में सभी लाइट्स बंद करके अभ्यास कराया जाता है ताकि नागरिकों को युद्ध जैसी स्थिति में सतर्कता बरतने की ट्रेनिंग दी जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all