मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 14 खरीफ फसलों की MSP में किया इजाफा, जानें कितने बढ़े दाम…

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। केंद्र सरकार बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं। सरकार ने खरीफ मौसम की 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी राजग की तीसरी सरकार ने एक दिन पूर्व अपने पहले फैसले पीएम किसान सम्मान निधि के तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जारी की थी। इसमें धान, कपास एवं दलहन जैसी फसलें भी शामिल हैं।

Read More : Modi Cabinet meeting : पहली ही कैबिनेट में पीएम मोदी ने लिये बड़े फैसले, गरीबों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

कैबिनेट मीटिंग की ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने खरीफ की जिन 14 फसलों के एमएसपी में इजाफा किया है, उसमें धान, रागी, बाजरा, ज्वार, कॉटन भी शामिल है।

मोदी सरकार ने फैसला किया है कि धान का नया MSP अब 2300 रुपये प्रति क्विंटल होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार का यह फैसला किसानों के कल्याण के लिए लिया गया है। धान का नया MSP पुराने से 117 रुपये ज्यादा है।

फसल एमएसपी 2024-25 एमएसपी 2023-24 कितनी वृद्धि
धान (सामान्य) 2300 2183 117
धान (ए ग्रेड) 2320 2203 117
ज्वार (हाईब्रिड) 3371 3180 191
ज्वार (मालदंडी) 3421 3225 196
बाजरा 2625 2500 125
रागी 4290 3846 444
मक्का 2225 2090 135
अरहर 7550 7000 550
मूंग 8682 8558 124
उड़द 7400 6950 450
मूंगफली 6783 6377 406
सूरजमुखी 7280 6760 520
सोयाबीन 4892 4600 292
तिल 9267 8635 632
रामतिल 8717 7734 983
कपास (सामान्य) 7121 6620 501
कपास (उन्नत) 7521 7020 501

Spread the love