Monsoon 2024 : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हो रही है बारिश, इस दिन होगी मानसून की एंट्री
May 16, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Monsoon 2024 : छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में भारी बारिश भी जारी हैं। इस बीच मौसम वैज्ञानिक ने बताया की देश के मानसून की एंट्री 31 मई से हो सकती है। केरल में मानसून के दस्तक देते ही अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 13 जून को हो जाएगी।
Read More : CG Weather : बिलासपुर समेत इन क्षेत्रों में हल्की तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इस बार पिछले से अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है। यह मानसून किसानों के लिए काफी बेहतर हो सकता है। 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के जगदलपुर पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून है। रायपुर में 16 जून है और अंबिकापुर में 21 जून है। इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि सामान्य से इस वर्ष अधिक बारिश होने की संभावना है। इस मुख्या कारण एल नीनो है वह इफ़ेक्ट करता है। एल नीनो प्रभाव कम हो गया है यानी न्यूट्रल कंडीशन पर है। जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है। अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी।
RELATED POSTS
View all