Live Khabar 24x7

Monsoon Health Tips : मानसून में ना करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ता है बुरा असर!

June 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Monsoon Health Tips : मानसून में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं। खान-पान में की गई एक गलती भारी पड़ जाती हैं। मानसून के मौसम में बारिश की वजह से बाजार में मिलाने वाली फल-सब्जियों के बाहरी सतह पर कई तरह के वायरस चिपके हुए रहते हैं। जो सेहत को बिगाड़ देता हैं।

ऐसे में हमें इस मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती हैं। तो आज हम बताने जा रहे हैं कि इस मौसम में आपको किन चीजों से परहेज करने की जरुरत रहती हैं।

Read More

Best 5 Bikes : भारतीय सड़कों पर इन बाइक्स का है राज, देती है गजब का माइलेज, कीमत जान तुरंत बना लेंगे खरीदने का प्लान!

 

  • मशरूम
    मशरूम नम मिट्टी में उगते हैं जिससे उनमें बैक्टीरिया की वृद्धि हो सकती है। इनका सेवन करने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप इनका सेवन कर भी रहे हैं तो इसे धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें और उबालने के बाद ही सेवन करें।
  • बाहरी चीजों से परहेज
    मानसून के समय तले हुए खाद्य पदार्थों और बाजार में खुले में बिकने वाली चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इनका सेवन पेट की समस्याओं का कारण बन सकती है। किसी भी चीज के सेवन से पहले उसकी स्वच्छता और रखरखाव पर विशेष ध्यान दें।
  • फलों-सब्जियों का ऐसे करे इस्तमाल

मानसून में किसी भी फल के सेवन से पहले उसे अच्छी तरह से साफ कर लेना बहुत आवश्यक होता है। आहार विशेषज्ञ इस मौसम में तरबूज-खरबूज का सेवन न करने की सलाह देते हैं। बाकी फलों के सेवन से पहले उनकी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक होता है। गले हुए फलों के सेवन से बचना चाहिए, इसमें रोगाणुओं के विकास का खतरा हो सकता है।

पत्तेदार सब्जियों के बाहरी आवरण पर बैक्टीरिया और फंगस मौजूद रहते हैं। जिसके कारण पेट सम्बन्धी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं। पालक, मेथी के पत्ते, पत्ता गोभी, फूलगोभी जैसी सब्जियों को इस मौसम में खाने से बचना चाहिए। या फिर इन्हें बहुत अच्छे तरीके से साफ करने के बाद ही प्रयोग में लाएं।

RELATED POSTS

View all

view all