Live Khabar 24x7

आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, बलौदाबाजार कांड, डायरिया और आरंग मॉब लिंचिंग पर मचेगा हंगामा, सत्ता पक्ष से विपक्ष मागेंगे जवाब

July 22, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Vidhansabha Monsoon Session

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

रायपुर। आज यानि 22 से छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होने वाली है। 26 जुलाई तक चलने वाले सत्र के दौरान विपक्ष, सरकार को घेरने को तैयार है।

 

इस बार विधायकों के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचना देने की सुविधा रखी गई है।

 

ध्यानाकर्षण की ऑनलाइन सूचना दो घंटे पहले तक दी जा सकेगी। हालांकि इसकी जानकारी आफलाइन भी देनी होगी। बता दें कि विधानसभा के 90 प्रतिशत सदस्य ऑनलाइन ही प्रश्न पूछ रहे हैं। बता दें कि विधानसभा में कार्यवाही को पेपर लेस करने की प्रक्रिया चल रही है।

 

विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसकी रणनीति तैयार की गई है। वहीं विपक्ष ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।

 

नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कानून अव्यवस्था, बलौदाबाजार कांड, मलेरिया, डायरिया आदि मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने की रणनीति तैयार की गई है। इसके अलावा आरंग मॉब लिंचिंग, बिजली कटौती, बिजली बिल, गोठनों को बंद करने जैसे प्रमुख मुद्दे पर भी सदन में सवाल जवाब होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all