Live Khabar 24x7

Monsoon Update : केरल में मानसून ने दी दस्तक, IMD ने दी जानकारी, जानें छत्तीसगढ़ में कब बरसेंगे बादल

June 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Monsoon Update : लंबे इंतजार के बाद मानसून आज केरल पहुंच गया है। इसी के साथ भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल में मानसून इस वर्ष 8 दिन देरी से आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल में मानसून के आगमन की घोषणा की है। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री की बात करें तो अभी 10 दिन इन्तजार करना पड़ सकता हैं।

जानकारी के अनुसार दक्षिणी राज्य में मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 में तीन जून और 2020 में एक जून को पहुंचा था। लेकिन मानसून इस वर्ष 8 दिन देरी से पहुंचा है। भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना केरल के ऊपर मानसून के आरंभ से चिन्हित होता है और यह एक गर्म और शुष्क मौसम से वर्षा के मौसम में रूपांतरण को निरुपित करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत है। जैसे जैसे मानसून उत्तर दिशा में आगे की ओर बढ़ता है, इन क्षेत्रों को चिलचिलाती गर्मी के तापमान से राहत मिलने लगती है।

मौसम विभाग ने कहा, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादलों का द्रव्यमान भी बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए इन अनुकूल परिस्थितियों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान और सुधार होगा। इसकी लगातार निगरानी की जा रही थी। हालांकि करीब आठ दिन की देरी से अब मानसून केरल पहुंचा है।

RELATED POSTS

View all

view all