Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में इन दिन मॉनसून करेगा एंट्री, मौसम ने दिया न्यू अपडेट
May 22, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Monsoon Update : देशभर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। कुछ इलाकों में पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। जिसमें भारत में मॉनसून को लेकर डिटेल्स जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ में कब आएगा मॉनसून ?

छत्तीसगढ़ के लोगों को भी जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने जा रही है। दरअसल मौसम विभाग ने प्रदेश में जल्द ही मॉनसून की दस्तक देने की संभावना जताई है। रायपुर के मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 12 से 15 जून के बीच मानसून के आने की भविष्यवाणी की है। वही 5 जून तक प्री मानसून के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के आखिर तक केरल में मानसून सक्रिय हो जाएगा।
हालांकि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक द्रोणीका उत्तर पश्चिम, उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तरी बिहार तक स्थित है। इसी तरह दूसरी द्रोणीका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है।
RELATED POSTS
View all