Live Khabar 24x7

MP Board Result 2025 Date: जानिए कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम

April 14, 2025 | by Nitesh Sharma

1577555-exam-school

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। शिक्षा मंडल ने परीक्षा परिणाम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मई माह में घोषित किए जाएं, जिसके तहत मंडल ने अपनी प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक लगभग 80% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, और शेष कॉपियों की जांच कार्य भी तेजी से जारी है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें लगभग 17 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

कैसे चेक करें MP Board Result 2025?

  1. सबसे पहले mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “MP Board 10वीं रिजल्ट 2025” या “MP Board 12वीं रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब नए पेज पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  4. सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

  5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्रामhttps://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूबhttps://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all