MP Election : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए जारी की 144 प्रत्याशियों की सूची, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM कमलनाथ, देखें पूरी लिस्ट…
October 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
MP Election : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की ओर से आज सुबह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी की इस पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। अधिकतर मौजूदा विधायकों की सीटों को यथावत रखा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को लहार से, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राऊ, लाखन सिंह यादव को भितरवार, जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ और कमलेश्वर पटेल को सिंहावल से प्रत्याशी बनाया गया है।
बुधनी विधानसभा सीट से पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए टीवी अभिनेता विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल चुरहट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अमरपाटन और डॉ हिना कांवरे लांजी से प्रत्याशी बनाई गई हैं। पूर्व मंत्री बाला बच्चन राजपुर (अजा) से, लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्व (अजजा), तरुण भनोत जबलपुर पश्चिम, ओंकार सिंह मरकाम डिंडोरी (अजा), सुखदेव पांसे मुलताई, प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ (अजा), डॉ विजय लक्ष्मी सिंह साधौ महेश्वर (अजा), सचिन यादव कसारवद, उमंग सिंघार गंधवानी (अजजा) और सुरेंद्र सिंह बघेल कुक्षी (अजजा) से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
पार्टी ने भोपाल मध्य से मौजूदा विधायक आरिफ मसूद और नरेला से मनोज शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंदौर-एक से संजय शुक्ला, इंदौर-दो से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर-चार से राजा मंधवानी चुनाव लड़ेंगे।




RELATED POSTS
View all