Live Khabar 24x7

MP Election : मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, 100 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को हर महीने ₹1500, ₹500 में सिलेंडर, लगाई वादों की झड़ी

October 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

भोपाल। MP Election : मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होने हैं। इसके लिए सभी राजनितिक दलों ने कमर कस ली हैं। वही आज कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र का नाम दिया है और इसमें प्रमुख तौर पर 101 गारंटियों का जिक्र भी किया है।

Read More : MP Election : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए जारी की 144 प्रत्याशियों की सूची, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM कमलनाथ, देखें पूरी लिस्ट…

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने धान 2600, गेहूं 2599 रुपये में खरीदने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी ने कहा कि वह सत्ता में आएगी तो गोबर भी ख़रीदेगी। रोजगार के मोर्चे पर पार्टी ने वादा किया है कि दो लाख नई भर्ती होगी। राज्य में नौकरियों के लिए कहा गया है कि एमपी को उद्योगों को हब बनायेंगे। कृषि पर कांग्रेस ने कहा कि किसान का कर्जा माफ़ होगा। इसके साथ ही लोगों का दस लाख का दुर्घटना बीमा, पच्चीस लाख का स्वास्थ बीमा किया जायेगा।

RELATED POSTS

View all

view all