MP New CM : आज खत्म होगा सीएम फेस का सस्पेंस! पर्यवेक्षक पहुंचे भोपाल, शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
December 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
भोपाल। MP New CM :मध्य प्रदेश में भाजप के प्रचंड जीत के बाद अभी तक मुख्यमंत्री ने नाम का ऐलान नहीं हुआ हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे है कि आज रखी गई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने चयन पर चर्चा की जाएगी। जिसके लिए पर्यवेक्षक भोपाल पहुंच गए है। तीन सदस्य पर्यवेक्षक की टीम भोपाल पहुंची है। मध्य प्रदेश के पर्यवेक्षक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा पहुंच चुके है। शेड्यूल फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल पहुंचे है।
Read More : CM विष्णुदेव साय ने आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक, कहा – फैसले को बरकरार रखा जाना भारत की जीत
भोपाल में पर्यवेक्षक की टीम भाजपा नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करेगी। विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का चयन होगा। विधायक दल की बैठक के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की नाम की घोषणा होगी।विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, और चुनाव प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है।
RELATED POSTS
View all