Live Khabar 24x7

MP Political : मशहूर शायर अंजुम रहबर थामा कांग्रेस का हांथ, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

August 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

भोपाल। MP Political : मध्यप्रदेश में चुनाव को लेकर राजनैतिक गतिविधियां तेज हो चली हैं। हस्तियों का इधर से उधर होना शुरू हो चुका हैं। इस बीच मशहूर शायर अंजुम रहबर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। कमलनाथ के निवास पर उन्हे सदस्यता दिलाई गई है। वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लेंगी।

इसी तरह कई बार चुनाव समर में उतर चुके अवधेश नायक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वे भी पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। वे बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि अवधेश नायक दतिया से साल 2008 में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़े थे। वे उमा भारती की जन शक्ति पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे थे। बताया जाता है कि अवधेश संघ की पृष्ठ भूमि से आते हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद दतिया से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होने के कयास लगाए जा रहे है। वे इसी उम्मीद के साथ कांग्रेस का दामन थामने वाले है। वे बीजेपी की ओर से पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

MP Political : अंजुम ने कहा मैं देश सेवा के लिए राजनीति में शामिल हुई हूँ। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि- बिजली -पानी हमारा मुद्दा है, खेती बाड़ी हमारा मुद्दा है, सिर्फ वादों से पेट भरता नहीं रोजी रोटी हमारा मुद्दा है। कांग्रेस पार्टी ओल्ड इस गोल्ड है यहां पर मुझे हिन्दुस्तान की तस्वीर हकीकत की नजर आती है। यहां मुझे असलियत नजर आती है आज से 15 साल पहले जो हालात हैं उसके बाद हालात में गिरावट आयी है।

मध्य प्रदेश में सांप्रदायिकता बढ़ी है। मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती बेशक अगर पार्टी मौका देगी तो मैं मना नहीं करूंगी लेकिन मैं जनसेवा के लिए आयी हूं। मैं यह सोचकर नहीं आई मुझे टिकट चाहिए। हमारे देश में पता नहीं क्या बोया जा रहा है।

 

RELATED POSTS

View all

view all