Live Khabar 24x7

सांसद संतोष पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में व्हिप किया नियुक्त

July 30, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से भाजपा सांसद संतोष पांडेय को पाती ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा में भाजपा विधायक दल का उन्हें सचेतक बनाया गया है। वहीं डॉ. संजय जायवाल को मुख्‍य सचेतक नियुक्‍त किया गया है। डॉ. जायसवाल पश्चिमी चंपारण (बिहार) से सांसद चुने गए हैं। संतोष पांडेय को सचेतक बनाए जाने पर विधानसभा अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बधाई दी है। बता दें कि डॉ. रमन राजनादगांव सीट से विधायक हैं।

राजनांदगांव सांसद पांडेय के साथ ही श्रीनिवास पुजारी, सुधीर गुप्ता, स्मिता उदय वाघ, दिलीप साल्किया, गोपालजी ठाकुर, कमलजीत सहरावत, धवल लक्ष्मणभाई पटेल, देवुसिंह चौहान, जुगल किशोर शर्मा, कोटा अनंत नायक, दामोदर अग्रवाल, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सतीश कुमार गौतम, शशांक मणि और खगेन मुर्मू को भी सचेतक नियुक्त किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all