Mrs India 2023 : छत्तीसगढ़ की चेतना जोशी तिवारी के सिर सजा मिसेज इंडिया का ताज
July 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Mrs India 2023 : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा की बहू व इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी (29) ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है। वह अब देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर में हुए इस कान्टेस्ट में देशभर से गए 75 प्रतिभागियों को उन्होंने पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का क्राउन अपने सिर पर सजाया। इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले व प्रदेश में खुशी का माहौल है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता है। चांपा निवासी राजेश तिवारी व अनिता तिवारी की पुत्रवधु चेतना जोशी तिवारी पति निलेश तिवारी (विक्की) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की थी। मूलत: इंदौर में पली-बढ़ी और चांपा में निलेश तिवारी से संग उनकी शादी हुई।
चेतना ने अपने जवाबों, आत्मविश्वास और बेबाक प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं, डॉक्टर दिशा आर शेट्टी फर्स्ट रनरअप रहीं और सोहिनी रोहरा को सेकंड रनरअप चुना गया। इनके अलावा निकिता सत्या थर्ड रनरअप और रूही मरजारा फोर्थ रनरअप बनीं।
RELATED POSTS
View all