Mukhtar Ansari funeral : सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुख्तार अंसारी, कब्रिस्तान के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़, देखें वीडियो…
March 30, 2024 | by livekhabar24x7.com
यूपी। Mukhtar Ansari funeral : माफिया मुख्तार अंसारी का आज अंतिम संस्कार किया गया। मुख्तार को कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बता दे कि प्रशासन के द्वारा सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई। इस दौरान कब्रिस्तान के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। मौके पर डीएम सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे और लोगों को कब्रिस्तान के अंदर जाने से रोका गया।
Read More : Mukhtar Ansari Death : मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम शुरू, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, UP में अलर्ट
बता दे कि उत्तर प्रदेश के मऊ से पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद उनके शव को बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया गया।
मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है। पुलिस ने सभी जिलों में पहरा बढ़ा दिया है। दरअसल बांदा जेल में अचानक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज इलाज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
#WATCH | Ghazipur, UP: Chaos erupted during the burial rites of gangster-turned-politician Mukhtar Ansari after his supporters broke the barricading in order to enter the cemetery ground. pic.twitter.com/EgDOkcBPU2
— ANI (@ANI) March 30, 2024
RELATED POSTS
View all