मुंबई। Mumbai Murder Case : मुंबई से रूह कपां देने वाला सामने आया है। मीरा रोड इलाके में शख्स ने बड़ी क्रूरता के साथ अपनी लिव इन पार्टनर को मौत दी है। जिसके सामने आने के बाद से देशभर में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है।
पूरा मामला, मुंबई के मीरा रोड इलाके का है। यहां एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या की फिर उसके शरीर को कुकर में पकाकर और मिक्सर में पीसकर उसके शरीर को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि 56 साल के मनोज साहनी और 32 साल की मृतक सरस्वती वैद्य दोनों ही 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घर से दुर्गंध आने पर सोसाइटी वालों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने जब घर में छानबीन की तब इस वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। कहा जा रहा है कि इन टुकड़ों को कटर मशीन से काटा गया था। दो से तीन दिन पहले महिला की हत्या की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, वारदात मीरा रोड के गीता नगर में गीताआकाश दीप सोसाइटी की 7वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 704 में हुई। कहा जा रहा कि क्राइम सीन वाले फ्लैट के ठीक सामने रहने वाले ने दरवाजा खटखटा, लेकिन दरवाजा खुला नहीं। एक बार उन्होंने घर में से स्प्रे छिड़कने की आवाज सुनी थी।
आज पुलिस ने जब घर खोल कर देखा तो बेड पर काला प्लास्टिक पड़ा हुआ था और किचन में तीन बाल्टी में शव के टुकड़े रखे गए थे, लेकिन उसमें भी टुकड़े किस अंग के थे ये पहचान पाना मुश्किल था। घर में दो कटर मशीन भी पाई गई।