Munawwar Rana Death : मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) ने रविवार (14 जनवरी) देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ हैं। वे 71 साल के थे। वह पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे. उन्हें किडनी व हृदय रोग से संबंधित समस्या थी।
बता दे कि राणा देश के लोकप्रिय शायरों में से एक थे, जो हिंदी और उर्दू दोनों में लिखते थे। मुनव्वर राना की बेटी सुमैया ने बताया कि रविवार देर रात अस्पताल में उनके पिता का निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुनव्वर के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। मुनव्वर राना के बेटे तबरेज ने बताया कि बीमारी के कारण वह 14-15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।
Read More : Actress Death : फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुनव्वर राना का जन्म उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 26 नवंबर 1952 को हुआ था। मुनव्वर राना की किताब ‘शहदाबा’ को 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था। इसमें कविताओं और शायरियों का संग्रह है। इसके अलावा मुनव्वर को अमीर ख़ुसरौ पुरस्कार, मीर तक़ी मीर पुरस्कार, डॉ ज़ाकिर हुसैन पुरस्कार और सरस्वती समाज पुरस्कार भी मिले हैं। ये सभी साहित्य जगत के बड़े पुरस्कार माने जाते हैं।
मुनव्वर राणा के निधन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है, फिर आंखें खोल ली जाएं कि सपना खत्म होता है। देश के जानेमाने शायर मुन्नवर राना जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना। भावभीनी श्रद्धांजलि।”