Live Khabar 24x7

नगर सैनिक-अटेंडेंट को पत्थर मारकर किया घायल, फिर चाबी छीनकर 4 अपचारी बालक हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

October 4, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में शासकीय बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जहां चार अपचारी बालक चाबी छिंडकर में गेट खोलकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चारों अपचारी बालक ने नगर सैनिक और अटेंडेंट को पहले पत्थर मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद उन्होंने चाबी छीनकर फरार हो गए। घटना सुबह 5-6 बजे की है। घायलों को इलाज के रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, फरार हुए चार अपचारी बालकों में से दो चोरी, एक बलात्कार और एक गांजा तस्करी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में था। इनमें से दो गरियाबंद, एक बलौदाबाजार और एक सरायपाली का रहने वाला है। मामले में पुलिस चारों की तलाश में जुट गई है।

एसडीओपी मंजुलता बाज ने बताया कि शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से सुबह 4 बालक नगर सैनिक और अटेंडर को घायल कर फरार हुए हैं। जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से चारों तरफ कर रही हैं। निश्चित ही यह गंभीर मामला हैं। बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा की कमी तो नजर आ रही हैं जिसे दूर करने की जरुरत है।

ये पहला मामला नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार हुए है। इससे पहले भी गंभीर मामलों में यहां लाए गए अपचारी बालक दीवार फांदकर फरार हो चुके हैं। फिर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम यहां पर नहीं किए गए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all