Murder : सनकी युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों की कर दी हत्या, टंगिया और हथौड़े मौत से किया वार, फिर खुद मौत को लगाया गले…
May 18, 2024 | by Nitesh Sharma

सारंगढ़-बिलाईगढ़। Murder : जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी हैं। मृतकों में तीन महिला, एक बच्चा व एक पुरुष शामिल। घटना को अंजाम देने के बाद शख्स ने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे है।
Read More : Jaggi Murder Case : याहया ढेबर ने रायपुर कोर्ट में किया सरेंडर, जग्गी हत्याकांड के है आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार घटना सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चांदन) की है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन महिला एक पुरुष व एक बच्चा शामिल है। पड़ोसी युवक ने साहू परिवार के घर में घुसकर धारदार हथियार टांगिया व हथौड़े से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

RELATED POSTS
View all