Murder : ट्रिपल मर्डर से दहला बेगूसराय, एक परिवार के चार लोगों का काटा गला, पति-पत्नी और बेटी की मौत
August 10, 2024 | by Nitesh Sharma

बेगूसराय। Murder : बिहार के बेगूसराय से दिल-दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां अपराधियों ने एक परिवार के चार लोगों का गला काट दिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। जिसे पीएससी में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त चारो लोग सो रहे थे। तभी अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। ग्रामीण इसे आपसी रंजिश की घटना बता रहे हैं।
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित चिरंजीवीपुर गांव की है। शुक्रवार की रात संजीवन महतो अपने पूरे परिवार के साथ सो रहे थे। तभी अपराधी किसी तरह उनके घर में घुस गए और धारदार हथियार उन पर हमला कर दिया। जिससे संजीवन, उनकी पत्नी संजीता देवी और बेटी की मौत हो गई। इस हमले में उनका एक सात साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
RELATED POSTS
View all