Live Khabar 24x7

Murder For Biryani : शराब लेकर लौटा युवक तो उड़े होश, दोस्त ने अकेले खा ली पूरी बिरयानी, फिर ग़ुस्से में पीट-पीटकर कर दी हत्या

October 22, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

अंबिकापुर। Murder For Biryani : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बिरयानी के लिए हत्या का मामला सामने आया है। जहां दोस्त खुशी-खुशी में रूम पर बिरयानी लेकर पहुंचा। लेकिन शराब भूल गए। जब एक युवक शराब लेकर वापस लौटा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, पूरी बिरयानी को दूसरे दोस्त ने अकेले ही खा लिया। जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त को बिरयानी अकेले खाने के लिए जमकर पीटा और मौत के घाट उतर दिया।

पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना इलाक़े के श्रीगढ़ का है। यहां गदीश सारथी और संजय एक्का के बीच अच्छी दोस्ती थी, दोनों किराए के मकान में रहकर रोजी-मजदूरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि 10 अगस्त की रात काम से लौटने के बाद दोनों बिरयानी लेकर आए और एक शराब लेने के लिए चले गया। इस बीच जगदेव ने अकेले ही पूरी बिरयानी खा ली। अमरेश लौटा तो बिरयानी खत्म हो चुकी थी।

इससे अमरेश नाराज हो गया और उसने जगदेव की जोरदार पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अगले दिन जगदेव ने परिजनों को अपनी हालत के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे रायपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान 16 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जगदेव की मौत जानलेवा हमले से हुई है। पुलिस आरोपी संजय उर्फ अमरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी मूल रूप से बतौली थाना क्षेत्र के बरमकेला का रहने वाला है। पुलिस ने रविवार (21 अक्टूबर) को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पीड़ित की पीट-पीटकर हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी अमरेश को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all