Live Khabar 24x7

Murder : BJP नेता की खुलेआम हत्या, शूटर्स ने ताबड़तोड़ बरसाएं गोलियां, इलाके में हड़कंप…

August 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुरादाबाद। Murder : यूपी के मुरादाबाद से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां एक बीजेपी नेता की खुलेआम हत्या कर दी गई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता अनुज चौधरी पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला दी और फिर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में अनुज चौधरी को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके के पार्श्वनाथ हाउसिंग सोसायटी में अपने फ्लैट से निकलकर बाहर टहल रहे अनुज चौधरी के ऊपर तीन बदमाशों ने हमला कर गोलियां मार दी। 28 साल के अनुज चौधरी संभल जनपद के असमोली थाना इलाक़े के ग्राम एचोडा कांभो के रहने वाले थे और भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चे से जुड़े हुए थे। अनुज चौधरी ने 2021 में जनपद असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के लिएं चुनाव भी लड़ा था, लेकिन अनुज चौधरी चुनाव हार गए थे।

अनुज के परिजनों ने थाना मझोला में तहरीर देकर अनिकेत सहित दो लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है। इस घटना के बारे में एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीणा ने बताया कि थाना मझोला क्षेत्र में एक घटना हुई है। अनुज चौधरी को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक सोसायटी में गेट के पास घूमते हुए पीछे से आकर गोलियां मारी हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार 315 बोर और .32 की पिस्टल से गोलियां मारी गई हैं। इस कांड को लेकर पांच टीमें गठित की गई हैं। जो जल्द ही इस हत्या कांड की गुत्थी को सुलझाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all